Voter Adhikar Yatra: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा की मुहिम छेड़ दी है। जिसका लोगो द्वारा जमकर समर्थन मिल रहा हैं। यात्रा में भारी भीड़ हो रही हैं।
Voter Adhikar Yatra में राहुल गांधी का प्यार
वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की है। जिसका लोगो ने भारी समर्थन दिखाया है। इस दौरान बिहार के पूर्णिया में एक शख्स जबरन यात्रा की भीड़ में घुस गया। दरअसल राहुल गांधी पूर्णिया में अपनी यात्रा में बुलेट बाइक चला रहे थे। इसी भीड़ के चलते बुलेट के पास जाकर एक शख्स ने राहुल गांधी के गाल पर किस यानी चुंबन कर लिया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और SPG जवान ने उस शख्स को वहां से दूर भगाया और गाल पर तमाचा भी जड़ दिया ।
EC- BJP की पार्टनरशिप
अररिया में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करते हुए कहा कि, EC-BJP दोनों की आपस में मिली जुली है। उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग को जमकर घेरा। राहुल गांधी का कहना है,की इस बार बिहार में वोटो की चोरी कभी नहीं होने देंगे।
चुनाव आयोग का घोटाला
राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग का घोटाला पूरा भारत देख चुका है। अब जनता उनके जाल में फंसने वाली नहीं है। क्योंकि जनता भी अब सतर्क हो चुकी है। मैने कर्नाटक के महादेवपुरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में 1 लाख से भी अधिक फर्जी वोटोर की बात का जवाब मांगा। लेकिन अभी तक उन फर्जी वोटोरो का जवाब चुनाव आयोग नहीं दे रहा है और इधर उधर का बहाना बना रहा है। चुनाव आयोग ने प्रेस में ही एफिडेविट मांगा।
65 लाख लोगो का वोटर लिस्ट से डाटा गायब
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी बताते है कि SIR वोट घोटाला करने का संस्थागत तरीका बना दिया गया हैं। बिहार में जो 60 लाख से भी ज्यादा लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है। बीजेपी उसका विरोध आखिर क्यों नहीं कर रही। क्योंकि चुनाव आयोग, बीजेपी और चुनाव आयुक्त इन सभी का कोलाब्रेट चल रहा है।